रजिस्ट्री कार्यालय संचालित न करने पर अधिवक्ता संघ पैलानी ने भरी हुंकार, व्रत्तिक कार्य से रहे दूर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 2, 2026

रजिस्ट्री कार्यालय संचालित न करने पर अधिवक्ता संघ पैलानी ने भरी हुंकार, व्रत्तिक कार्य से रहे दूर

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । अधिवक्ता संघ पैलानी के महासचिव गया प्रसाद निषाद की अगुवाई में एक दर्जन से ज्यादा अधिवक्ताओं  ने पैलानी तहसील में शासन द्वारा स्वीकृत रजिस्ट्री कार्यालय को स्थापित करने को लेकर 1 अप्रैल को अधिकारियों ने खोलने को कहा था  लेकिन अभी तक रजिस्ट्री कार्यालय नहीं  खोला गया है ।इस कारण व्रत्तिक कार्य नहीं करेंगे।तथा आगे की रणनीति संघ की मीटिंग के बाद तय होगी।इस दौरान न्यालय तहसीलदार, न्यायालय नायब तहसीलदार पैलानी, न्यायालय नायब तहसीलदार जसपुरा को भी सूचित किया गया है। महासचिव गयाप्रसाद निषाद,


पूर्व अध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि लगातार जनपद के अधिकारी रजिस्ट्री कार्यालय संचालित करने को लेकर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं ऐसे में यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में अधिवक्ता संघ न्यायलयों के कार्यों का बहिष्कार करेगा। वहीं तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह ने अधिवक्ताओं से कहा कि वह उनकी बात को उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे ।इस दौरान कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र निषाद, सामान्य अध्ययन राजू प्रसाद वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु दत्त द्विवेदी, पूर्व महासचिव अशोक सिंह चौहान, पूर्व महासचिव हनुमान दास एडवोकेट समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages