चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा स्कूल चलो अभियान की शुरुआत 4 अप्रैल 2022 को श्रीवस्ती जिले से की गई थी। जिसका उद्देश्य प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। यह अभियान हर साल नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत में चलाया जाता है। इस सत्र में भी यह अभियान अप्रैल माह में वाराणसी से शुरू किया गया है। सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतकूप मे भी
प्रधानाचार्य गया प्रसाद बौद्ध के नेतृत्व मे क्षेत्र मे रैली निकालकर शिक्षा के महत्व को रैली के माध्यम सें घर घर संदेश पहुंचाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, ग्राम प्रधानपति शम्भू सिंह चंदेल, डॉ. सी.एल. भारतीय, समाजसेवी नागेंद्र प्रताप सिंह सिसोदिया, आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment