बदहाल संपर्क मार्ग के मुद्दे को लेकर शुरु हुआ अनशन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, April 6, 2026

बदहाल संपर्क मार्ग के मुद्दे को लेकर शुरु हुआ अनशन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि  । बरगढ़ अशोक चौराहा से दूबी सड़क मार्ग बनवाए जाने के मुद्दे को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने धरना दिया साथ ही काम शुरु न होने पर आंदोलन तेज करने की धमकी दी। गाहुर गांव के समाजसेवी साकेत बिहारी शुक्ला, अधिवक्ता रामचन्द्र ओझा और बरगढ़ के युवा समाजसेवी आकाश द्विवेदी ने बताया कि बरगढ़ अशोक चौराहे से दूबी सड़क मार्ग लगभग दस वर्षों से जर्जर अवस्था में है। शासन द्वारा इस सड़क को बनावाए जाने के लिए धनराशि भी स्वीकृत की जा चुकी है। साथ ही निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को अधिकृत कर


दिया गया है। इसके बावजूद अब तक काम नहीं शुरु हुआ है। इसकी सूचना ग्रामीण कई बार विभागीय अधिकारियों को दे चुके है, किंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसी मजबूरी में उन लोगों ने क्रमिक अनशन शुरु कर दिया है। मांगें पूरी न होने पर वह लोग आंदोलन तेज कर देंगें। इस मौके पर संजय पांडेय, अजय मिश्रा, पंकज द्विवेदी, पूरन द्विवेदी, प्रभात पांडेय, विपिन पांडेय, अशोक मौर्या, अरविन्द्र पांडेय व सुरेश शास्त्री आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages