एक बूथ, एक यूथ की रणनीति पर काम करें युवा: आकाश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 10, 2026

एक बूथ, एक यूथ की रणनीति पर काम करें युवा: आकाश

युवा कांग्रेस की नई जिला कार्यकारिणी घोषित होने पर दी बधाई

फतेहपुर, मो शमशाद । युवा कांग्रेस (पूर्वी) के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी विवेक बघेल की संस्तुति पर जनपद की नई युवा कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का आधिकारिक गठन होने पर युवा जिलाध्यक्ष आकाश शुक्ला ने कार्यकारिणी को बधाई देते हुए एक बूथ, एक यूथ की रणनीति पर काम करने का आहवान किया। युवा जिलाध्यक्ष आकाश शुक्ला ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष पद पर शनि अवस्थी, ओमजी अवस्थी, मोहित शर्मा, अनिकेत पटेल, हिमांशु द्विवेदी, प्रदीप सिंह लोधी, उमेर मिर्जा, आयुष तिवारी, कमल मिश्रा और विनीत मौर्य को भी नियुक्त किया गया है। जिला महासचिव पद पर पवन द्विवेदी, आशीष सैनी, नितिन लाला, करीम शाह, पंकज

युवा जिलाध्यक्ष आकाश शुक्ला।

चैहान, राज यादव, रिजवान अहमद, शुभम द्विवेदी, विकास सोनकर, सुभाष अग्निहोत्री (शैलू), दिनेश सिंह लोधी, अमन बाजपेयी, शेखर द्विवेदी, विनोद कुशवाहा, मो० चन्दावासी और सूरज तिवारी शामिल है। जिला सचिव पद पर शारदा मौर्य, शिवम सविता, रिंकू अवस्थी, रहीम शाह, उदय राणा, विमल सोनकर, छोटू दिवाकर, अल्तमस, रंजीत पाल, विकास गुप्ता, मो० जिशान रंगरेज, हिमांशु यादव, नौशाद अहमद, मिखाइल सिद्धू, प्रद्युम्न द्विवेदी और हुसैन जैदी को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी की घोषणा होने के बाद युवा जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना यूथ का लक्ष्य है। एक बूथ, एक एक यूथ की रणनीति पर युवा काम करें। इस बार के चुनाव में पार्टी के घोषित होने वाले प्रत्याशियों को जिताने का काम यूथ करेगा।  


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages