मौरंग के ओवरलोड ट्रकों के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, April 17, 2026

मौरंग के ओवरलोड ट्रकों के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण

हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस, संभाला मोर्चा

फतेहपुर, मो शमशाद । असोथर थाना क्षेत्र में बांदा जिले की मर्का व चरका मौरंग खदानों से निकलने वाले भारी ओवरलोड ट्रकों ने स्थानीय ग्रामीणों का जीवन दूभर कर दिया है। तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और उड़ती धूल से सड़कें जर्जर हो गईं, खेत सफेद पड़ गए और रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा। परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार देर रात सड़क पर उतरकर ट्रकों को रोककर जाम लगा दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। देर रात असोथर इलाके में ग्रामीणों ने ओवरलोड ट्रकों को रोक लिया। सड़क पर काफी देर तक हंगामा चला, नारेबाजी और गुस्सा फूटा। मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि मर्का और चरका मौरम खदानों से आने वाले ये ट्रक लगातार ओवरलोड होकर असोथर मार्ग से गुजरते हैं। इससे सड़कें टूट रही हैं, धूल का

सड़क पर हंगामा करते ग्रामीणों को समझाते पुलिस कर्मी।

प्रदूषण बढ़ गया है और लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। कई बार प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद ओवरलोडिंग जारी बताई जा रही है। यह घटना असोथर नगर पंचायत क्षेत्र के रामनगर कौहन पुल समेत आसपास के इलाकों में हुई, जहां ट्रकों की आवाजाही दिन-रात बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने मांग किया कि ओवरलोड ट्रकों पर सख्ती से रोक लगाई जाए, खदानों से आने वाले वाहनों की जांच हो, सड़कों की मरम्मत और धूल नियंत्रण के उपाय किए जाएं। पुलिस ने फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई है, लेकिन ग्रामीण चेतावनी दे रहे हैं कि अगर समस्या नहीं सुलझी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages