सांसद के आवास पर हुए हमले का बार ने किया विरोध - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 23, 2026

सांसद के आवास पर हुए हमले का बार ने किया विरोध

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

दोषी महिला भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी किए जाने की मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । जिले के सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के कानपुर स्थित आवास पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तत्पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच कराकर दोषी महिला भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की मांग की। व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन के संरक्षक वसीम अंसारी एडवोकेट व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव की संयुक्त अगुवई में पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और सांसद नरेश उत्तम पटेल के आवास पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया कि 18 अप्रैल को सांसद की अनुपस्थिति में कानपुर के दामोदर

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व अधिवक्ता। 

नगर स्थित उनके आवास पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं व नेताओं की भीड़ ने हमला बोल दिया। उस समय सांसद की पत्नी विजय लक्ष्मी उत्तम घर पर अकेली थीं। यह कृत्य पुलिस के संरक्षण में हुआ। उग्र भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने गेट पर धक्का मुक्की कर नेम प्लेट तोड़ दी और जब सांसद की पत्नी बाहर आईं तो अपमानजनक, अपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। यह सब देखते हुए भी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। अधिवक्ताओं का कहना रहा कि यह सब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर पुलिस के संरक्षण में किया गया है। राज्यपाल से मांग की गई कि घटना का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कराकर दोषी महिला भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर अधिवक्ताओं में कमरूद्दीन खान, आसिफ मकसूद, एहसान खान, कृष्णपाल वर्मा, श्रीराम पटेल, रंजीत सिंह मौर्य, बाबूलाल करूणाकर, अरविन्द पासवान, बौद्धप्रिय गौतम, मो0 आसिफ, सुरेश यादव, पटेल शशिकांत वर्मा, शकील सिद्दीकी, हसरत अली सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages