जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर की सकारात्मक चर्चा
फतेहपुर, मो शमशाद । अखिल भारतीय सनातन राष्ट्र धर्म परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष शुभम रस्तोगी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हैप्पी गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव, युवा जिला मीडिया प्रभारी गौरव मिश्रा व संगठन के समस्त पदाधिकारियों की ओर से चैत्र मास के पावन अवसर पर हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक से शिष्टाचार भेंट की।
![]() |
| एसपी को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित करते राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष शुभम रस्तोगी। |
पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की कामना की। भेंट के दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने सामाजिक समरसता, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। साथ ही, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा भी की गई। पुलिस अधीक्षक ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के विकास और सुरक्षा में ऐसे संगठनों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य आपसी समन्वय को मजबूत करना और समाज में भाईचारा, सौहार्द एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना था। कार्यक्रम का समापन आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment