भाकियू महात्मा टिकैत ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 2, 2026

भाकियू महात्मा टिकैत ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

किसानों की मांगों का समाधान किए जाने की उठाई आवाज

फतेहपुर, मो शमशाद । किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। नेताओं ने किसानों की सभी मांगों का शीघ्र समाधान किए जाने की आवाज उठाई। भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी की अगुवई में कलेक्ट्रेट आए और राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में बताया कि रबी सीजन की फसलों, विशेषकर गेहूं व सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जाए, गेहूं क्रय केन्द्र न्याय पंचायत स्तर पर स्थापित किए जाएं जिससे किसानों को अपनी उपज बेंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो व उन्हें उनकी फसल

कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते भाकियू महात्मा टिकैत के पदाधिकारी।

का उचित मूल्य प्राप्त हो सके, आलू के गिरते दामों के कारण किसानों को उनकी लागत मूल्य तक प्राप्त नहीं हो पा रही है जिससे वे आर्थिक संकट में आ गए हैं। ऐसे में आलू उत्पादक किसानों के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए। उचित मूल्य पर आलू की खरीद सुनिश्चित की जाए। भारत-अमेरिका के मध्य प्रस्तावित व्यापार समझौते में कृषि, डेयरी एवं पोल्ट्री क्षेत्रों को शामिल न किया जाए। साथ ही अमेरिका से कृषि एवं खाद्य उत्पादों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी मुकदमें तत्काल वापस लिए जाएं। बिचैलियों को ध्यान में रखते हुए नैफेड केन्द्र मंडी परिसर के अंदर ही स्थापित किए जाएं जिससे किसानों की उपज आसानी से क्रय केन्द्रों पर बिक सके। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित यादव, कल्लू सिंह, दुर्गेश सिंह, विजय सिंह, नागेन्द्र सिंह, मुशीर हुसैन नकवी, पं0 शिव बाबू शर्मा, राम आसरे सिंह, राजू सिंह, प्रशांत सिंह, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages