पुस्तक का विमोचन किया गया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 23, 2026

पुस्तक का विमोचन किया गया

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

उत्तर प्रदेश झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपत  मुकेश पांडे जी द्वारा डॉ. रॉबिन श्रीवास्तव एवं डॉ. आर. पी. श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक "Lasers: A Precision Tool for Periodontics" का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर डॉ. रॉबिन श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में बताया कि वर्तमान समय में लेज़र तकनीक का प्रयोग चिकित्सा के लगभग सभी क्षेत्रों में व्यापक रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में भी लेज़र पद्धति अत्यंत प्रभावी, सुरक्षित एवं बेहतर उपचार विकल्प के रूप में उभर कर सामने आई है। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक के माध्यम से दंत चिकित्सा में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के उपचारों में लेज़रों, उनकी कार्यप्रणाली, उपयोगिता, क्लिनिकल अनुप्रयोगों तथा सेफ्टी प्रोटोकॉल्स की विस्तृत एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रस्तुत की गई है। यह पुस्तक देश-विदेश में अध्ययनरत दंत चिकित्सा विद्यार्थियों, स्नातकोत्तर छात्रों तथा प्रैक्टिस कर रहे दंत चिकित्सकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। 


उल्लेखनीय है कि डॉ. रॉबिन श्रीवास्तव, डॉ. आर. पी. श्रीवास्तव (पूर्व विभागाध्यक्ष, दंत चिकित्सा) के सुपुत्र हैं। डॉ. आर. पी. श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2001 में राज्यपाल श्री विष्णुकांत शास्त्री जी द्वारा बेस्ट टीचर अवॉर्ड एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जा चुका है, इस अवसर पर सावित्री हॉस्पिटल झांसी की दंत चिकित्सक डॉ ऋतिका श्रीवास्तव, डॉ संजीव श्रीवास्तव (फिजिक्स, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय), डॉ ए के श्रीवास्तव (बीबीसी), श्री आर सी श्रीवास्तव जी पूर्व A.D.M आदि उपस्थित रहे। माननीय कुलपति जी द्वारा पुस्तक लेखन के कार्य की सराहना करते हुए युवा पीढ़ी को इस ओर प्रोत्साहित किया और पुस्तक की उपयोगिता समझाई। यह पुस्तक दंत चिकित्सा क्षेत्र में लेजर पद्धति को और गूढ़ रूप में समझने में उपयोगी सिद्ध होगी। जिसका उपयोग पठन पाठन व शोध कार्य की गुणवत्ता को उच्चस्तर प्रदान करेगी | माननीय कुलपति महोदय द्वारा पुस्तक लेखन की सराहना करते हुए युवा पीढी को प्रोत्साहित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages