हाई स्कूल इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने पर शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 23, 2026

हाई स्कूल इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने पर शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराया

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने पर छात्र-छात्राओं को विद्यालय पर बुलाकर मुंह मीठा कराया गया है। जिसमें इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप, छात्र छात्राओं पृथ्वीराज पुत्र प्रमोद कुमार 88.2 प्रतिशत चंद्रमौली कुमार शुक्ला पुत्र संदीप कुमार गर्ग 86.6 प्रतिशत रेनू पुत्री शिवकुमार 86.6 प्रतिशत दिव्यांशी पटेल पुत्री राज बहादुर का 85.2 अंक प्राप्त कर टॉप छात्र-छात्राओं में नाम दर्ज कराया है। इसी तरह हाई स्कूल की परीक्षा में टॉप छात्र मानवी सिंह पुत्री शिव शंकर सिंह 91.5 प्रतिशत शुभम


साहू पुत्र ओमप्रकाश 88.33 प्रतिशत, शिखा पुत्री धर्मेंद्र कुमार 87.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तप छात्र-छात्राओं में अपना नाम दर्ज किया है। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय पर बुलाकर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर श्याम मनोहर राव के द्वारा मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages