चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत मानव श्रृंखला व हस्ताक्षर अभियान के साथ बाइक रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र सिंह ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है और यह अधिनियम उस दिशा में मजबूत पहल है। इस अधिनियम से समाज में समानता को बल मिलेगा। इसी के साथ जिला महामंत्री अभियान संयोजक अंजू वर्मा ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से समाज में समानता को बल मिलेगा और आने वाले समय में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और अधिक सशक्त होकर सामने आएगी अब लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का मार्ग प्रशस्त
हुआ। जब से केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब से महिलाएं सशक्त हुई हैं। जिला उपाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं की अग्रणी भूमिका है। आबादी में 50 फीसदी भागीदारी रखने वाली मातृ शक्ति का सच्चे अर्थ में सम्मान भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सम्भव हुआ है। जी20 की अध्यक्षता करते हुए भारत ने दुनिया को यह एहसास कराया की मातृशक्ति बेटियां न केवल नीतियों में सहभागिता कर सकती हैं बल्कि निति निर्धारण में अपने पद को भी सुरक्षित कर पाने में सक्षम है। इस मौके पर कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जिला प्रभारी अनिल यादव, राजेश्वरी द्विवेदी, अश्विनी अवस्थी, राखी चैबे, शकुंतला गुप्ता, साधना सिंह, मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, रवि गुप्ता, प्रेमलाल वाल्मीकि, जवाहर सोनी सहित आशीष रघुवंशी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment