राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के नवप्रवेशी छात्रों का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 16, 2026

राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के नवप्रवेशी छात्रों का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया सम्मान

समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि  ।  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति छात्रावास जनपद के बेड़ीपुलिया में रह रहे नवप्रवेशी अनुसूचित जाति के बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं को माला पहनाई और सामान्य ज्ञान की पुस्तक देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि प्रदेश संगठन ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजकीय अनुसूचित छात्रावास के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम में अभ्युदय कोचिंग की आधा दर्जन मेधावी छात्राओं को भी जिलाध्यक्ष द्वारा सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे  मौलिक अधिकार संविधान में हम


सबको दिया है। यही वजह है कि आज हम लोग शिक्षित होकर यहां तक पहुंचे, एक युग था कि छुआछूत भेदभाव के चलते अनुसूचित जाति का कोई भी व्यक्ति पढ़ाई नहीं कर सकता था, बाबा साहब ने संघर्ष करके संविधान की रचना करके सबको समानता का अधिकार प्रदत किया है। इसके साथ ही कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब के सम्मान में पंचतीर्थ स्थल विकसित किए हैं, जो देखने योग्य हैं, इन छात्रों को भी ऐसे स्थानों का भ्रमण कराया जाना चाहिए, वहीं हर जिले में अनुसूचित जाति की गर्ल्स के लिए कम से कम दो हॉस्टल होना चाहिए। उन्होंने हॉस्टल की लाइब्रेरी में प्रतियोगी पुस्तकों की उपलब्धता का भी आश्वासन दिया। सभासद शंकर यादव ने कहा कि मोदी और योगी सरकार द्वारा बाबा साहब के अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। बाबा साहब ने शिक्षा, समता, समानता का जो अधिकार दिया है उसका हमें अपने जीवन में लाभ उठाकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी, अभ्युदय कोचिंग के प्रधानाचार्य सीपी पांडेय, छात्रावास अधीक्षिका माया जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल जिला संयोजक संजय पांडेय, जिला मंत्री अखिलेश रैकवार, किसान मोर्चा के अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages