बिजली व पेयजल की समस्यायों को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को लगाई क्लास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 18, 2026

बिजली व पेयजल की समस्यायों को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को लगाई क्लास

स्मार्ट मीटरों में आ रहे ज्यादा बिल पर उपभोक्ताओं की मंशा के अनुरूप ही करे कार्य।

52000 स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाकर पुराने मीटरो को लगाने को लेकर दिया फरमान।

बांदा, के एस दुबे । सर्किट हाउस सभागार चिल्ला रोड़ पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद द्वारा लगातार विधुत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर व अन्य विधुत सप्लाई उपभोग में हो रही परेशानियों का संज्ञान लेते हुए। एक महात्वपूर्ण बैठक बुलाई गई ।जिसमें सभी विधुत वितरण निगम के उच्चाधिकारियों के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में  मंत्री ने विन्दुवार उपभोक्ताओं व विधुत सप्लाई को निर्वाध करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए। जिसमें उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत के साथ जनपद में 52000 लगाएं गए स्मार्ट मीटर की गहन परीक्षण के साथ ही आई गड़बड़ी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए इनको बदलकर जो मीटर उपभोक्ताओं को उनके उपभोग के आधार पर माहवार उचित दर पर बिल बसूला जाए साथ ही उपभोक्ताओं को


बिना वजह परेशान ना किया जाए। इसके साथ जांच के नाम विधुत संयोजन ना कटा जाएं व अबैध तरीके धन उगाही ना हो सुनिश्चित करें। क्योंकि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही बरतने व अबैध वसूली के आरोप आमजन द्वारा बताए गए। बिजली कटौती रोस्टर , बिजली कनेक्शन, किसानों को कृषि के लिए पर्याप्त सप्लाई व जर्जर केविल ट्रांसफार्मर को सही कराते हुए निर्बाध आपूर्ति दी जाएं। विभाग की सभी क्रियाकलाप का हर उपभोक्ता तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएं। इस दौरान  जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश द्वारा सख्त लहजे पर विद्युतीकरण योजना में कार्यदाई संस्था मिश्रीलाल कम्पनी पर कार्रवाई व पेनाल्टी लगाएं जाने का निर्देश दिया गया। स्मार्ट मीटर से जुड़ी जीनियस कम्पनी ज़ोनल मैनेजर अंकित रजावत पर लापरवाही के लिए नाराज़गी जताते हुए  मैनपावर बढ़ाकर स्मार्ट मीटर की समस्याओं को निदान कर उसके संचालन के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाएं। बैठक में 

उपभोक्ताओं को तत्काल प्रभाव से प्रभावी राहत दिलाने के संबंध में उचित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।अतः आप सभी की उपस्थिति आवश्यक है।साथ ही आपके सुझाव भी इस समस्या के सुधार में उपयोगी है । वहीं जलजीवन मिशन के एक्सियन विमल कुमार को कमासिन व अन्य जगह दूषित पानी को लेकर लताड़ लगाई है तथा अड़तालीस घंटे के भीतर ब्यवस्थाओं को सुधार करने को लेकर निर्देश किया।इस दौरान तिंदवारी नगर पंचायत प्रतिनिधि रमेश कुमार साहू,मंडल अध्यक्ष तिंदवारी अनूप तिवारी,मंडल अध्यक्ष बडो़खर दिनेश यादव,भा ज पा नेता मंदीप तिवारी,संजय निषाद,जिला मंत्री श्याम बाबू पाल आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages