राजकीय महाविद्यालय पिपरहरी में नारी सशक्तिकरण जागरूकता अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, April 18, 2026

राजकीय महाविद्यालय पिपरहरी में नारी सशक्तिकरण जागरूकता अभियान

पैलानी/बांदा, के एस दुबे । शनिवार को राजकीय महाविद्यालय पिपरहरी तिंदवारी बांदा में नारी सशक्तिकरण जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें छात्राओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में बृहद हस्ताक्षर अभियान एवं मिस कॉल नंबर- 9667 1733 कराया गया तत्पश्चात नारी शक्ति वंदन पदयात्रा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य- डॉ0 विनोद कुमार संयोजक अनुरुद्ध


सिंह तथा महाविद्यालय के  समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम के संबोधन में प्राचार्य डॉ0 विनोद कुमार के द्वारा नारी सशक्तिकरण अधिनियम 2023 के संदर्भ में प्रकाश डाला गया उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही नारी को सशक्त बनाने की तमाम योजनाओं तथा नारी के अधिकारों पर चर्चा किया कार्यक्रम में उपस्थित श्री अनिरुद्ध सिंह आयोजक ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages