फाइलों की धूल झाड़ेगी लोक अदालत, हजारों मामलों का होगा एक झटके में फैसला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 23, 2026

फाइलों की धूल झाड़ेगी लोक अदालत, हजारों मामलों का होगा एक झटके में फैसला

9 मई की लोक अदालत 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में न्याय व्यवस्था को रफ्तार देने की कवायद अब तेज हो गई है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आगामी 9 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला की अध्यक्षता में चौथे चरण की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया. अब फाइलों में धूल नहीं जमेगीए बल्कि हजारों वादों

बैठक में मौजूद अधिकारीगण

का निस्तारण तेजी से होगा। शमनीय आपराधिक मामलों से लेकर बैंक वसूलीए पारिवारिक विवादए मोटर एक्सीडेंट क्लेमए राजस्व और बिजली.पानी तक के मामलों को चिन्हित कर निपटाने का रोडमैप तय किया गया। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि अधिकतम मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस भेजते हुए लोक अदालत में समाधान सुनिश्चित करें। वहीं पैरालीगल वॉलंटियर्स को भी गांव.गांव कानूनी जागरूकता फैलाने का जिम्मा सौंपा गया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages