सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट आते ही खुशी से झूम उठे छात्र - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 16, 2026

सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट आते ही खुशी से झूम उठे छात्र

विद्यालयों में रहा जश्न का माहौल, मुंह कराया मीठा

विद्यालय प्रबंध तंत्र ने की बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना

फतेहपुर, मो शमशाद । सीबीएसई दसवीं का रिजल्ट देर शाम आते ही विद्यालयों में जश्न का माहौल रहा। परीक्षा परिणाम देखने के बाद छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विद्यालय प्रबंध तंत्र ने बच्चों का मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उधर अभिभावकों ने भी अपने बच्चों की सफलता पर जश्न मनाया। शहर के नेशनल हाईवे जीटी रोड स्थित सेंट मैरी स्कूल में अर्पित गुप्ता ने 95.8 फ़ीसदी अंक, अब्दुर रहमान ने 95.8 फ़ीसदी, आकृति गुप्ता ने 95.6 फ़ीसदी, अनुष्का ने 95.6 फ़ीसदी एवं कनिष्क गुप्ता ने 95.4 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। 41 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशिष्ट उपलब्धि दर्ज की। प्रधानाचार्य आरोकिया मैरी थॉमस एवं प्रबंधक फादर थॉमस जे ने समस्त विद्यार्थियों शिक्षकों एवं अभिभावकों को

परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालयों में जश्न के माहौल का दृश्य।

बधाई दी। इसी तरह जीटी रोड आबूनगर स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में कक्षा दस के छात्र अंबर शुक्ला ने 98.8 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय एवं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्याालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 15 से अधिक छात्र एवं छात्राओं 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये एवं 52 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये। साथ ही साथ विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने (आई०टी०) में 100 में से 100 अंक अर्जित कर राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठता सूची में शामिल हुए। प्रधानाचार्या डॉ० प्रियंका गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रबंधक नितीश कुमार ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी तरह शहर के चित्रांशनगर स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में भी कक्षा दस का परीक्षा परिणाम आने पर जश्न का माहौल रहा। छात्रा प्राची व छात्र आनंद शुक्ला ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेजल अग्रहरि, अश्वनी सिंह व कार्तिक चैरसिया ने 95 फीसदी अंक हासिल कर द्वितीय स्थान, आर्यन राज वर्मा ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव तथा निदेशक इंजी0 प्राची श्रीवास्तव ने प्रसन्नता जताई। प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव व हेड मिस्ट्रेस रीना शुक्ला ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं शहर के लखनऊ रोड स्थित नूरूल हुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी कक्षा दस का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। छात्रा कशिश द्विवेदी ने 79.6 फीसदी अंक, मोहम्मद अर्श ने 69.5 फीसदी व अलीमा ने 69 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार व प्रबंधक मौलाना उमर शरीफ ने सफल छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages