जयपुरिया के छात्र अर्पित ने दसवीं में किया जिला टाप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, April 16, 2026

जयपुरिया के छात्र अर्पित ने दसवीं में किया जिला टाप

99 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का बढ़ाया मान

फतेहपुर, मो शमशाद । सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड के दसवीं के परिणाम में अपना दबदबा कायम बनाए रखा। छात्र अर्पित ने 99 प्रतिशत रिजल्ट के साथ जिले में टॉप किया। दूसरे स्थान पर वत्सल रस्तोगी 98.2 प्रतिशत अंक, तीसरे स्थान पर आराध्या पटेल 98 प्रतिशत अंक पाए। सूर्य दुबे 97.8 प्रतिशत, दिव्यांशु रंजन 97.6, मोहम्मद अरबाब 97.4 प्रतिशत, हिमांशु प्रसाद 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉपर बने। विद्यालय

रिजल्ट आने के बाद जश्न मनाते बच्चे।

का रिज़ल्ट शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रबंधिका रंजना सिंह ने हृदय से सभी छात्रों को बधाई दी। छात्रों को मुंह मीठा कराया। प्रिंसिपल जीपी मिश्रा ने भी हार्दिक बधाई दी। भविष्य में इसी प्रकार अपने ऊर्जा का इस्तेमाल करते हुए सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages