साड़ी खादर खंड संख्या 1 के संचालक की दबंगई उजागर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 4, 2026

साड़ी खादर खंड संख्या 1 के संचालक की दबंगई उजागर

किसानों के खेतों से निकाल रहे अवैध मोरम।

किसानों ने जिलाधिकारी से लगाई फरियाद ,जिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश।

बांदा, के एस दुबे ।  पैलानी तहसील अंतर्गत सांडी़ गांव के किसानों  ने सोमवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी से मुलाकात कर एवं प्रार्थना पत्र देकर बताया कि साड़ी बालू खंड संख्या एक में संचालित खनन कार्य के दौरान किसानों की निजी कृषि साड़ी खादर गाटा संख्या 147 /2 147 /4 में अवैध रूप से  बालू खनन किया गया है किसानों के विरोध करने पर खदान संचालक द्वारा उनको डराया, धमकाया जाता है तथा जांन से मारने की धमकी दी जाती है वह रात के अंधेरे में उनकी निजी भूमियों का खनन किया जाता है। यह क्रत्य पूर्णतह अवैध एवं नियम विरुद्ध है जिससे किसानों की उपजाऊ भूमि को गंभीर क्षति पहुंची है तथा भूमि की संरचना खराब हो रही है इसके कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और भविष्य की खेती भी प्रभावित हो रही है वहीं किसानों ने


उक्त प्रकरण की तत्काल जांच कराए जाने ,अवैध बालू खनन तत्काल प्रभाव से बंद कराए जाने तथा प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाए जाने को लेकर जिलाधिकारी से फरियाद की है । जिलाधिकारी ने किसान हित को देखते हुए जिला खनिज अधिकारी राज रंजन एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की टीम गठित कर उक्त प्रकरण की जांच को लेकर सख्त निर्देश दिया है इस दौरान किसान बरदानी ,जयकरन, अर्जुन ,गया प्रसाद,ललतू प्रसाद ,अच्छे लाल, हीरालाल ,विजय बहादुर, रामकिशुन ,लाली प्रसाद, पुरुषोत्तम,धर्मराज,देवीदीन,शिवपूजन,निर्मला देवी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages