बरगढ़ में विज्ञान फाउंडेशन की 10 दिवसीय कार्यशाला का समापन, बेटियों ने रचा संस्कृति का स्वर्णिम उत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 10, 2026

बरगढ़ में विज्ञान फाउंडेशन की 10 दिवसीय कार्यशाला का समापन, बेटियों ने रचा संस्कृति का स्वर्णिम उत्सव

बुंदेलखंड की बेटियों ने मंच पर बिखेरा कला

बरगढ़/चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । बरगढ़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज शनिवार को कला, संस्कृति और सामाजिक चेतना के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जहां विज्ञान फाउंडेशन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय कत्थक एवं शास्त्रीय संगीत कार्यशाला का भव्य समापन हुआ। लगभग 170 लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में ग्रामीण किशोरियों ने अपनी प्रतिभा से बुंदेलखंड की सांस्कृतिक आत्मा को मंच पर जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी, क्षेत्रीय वनाधिकारी राजेंद्र नेगी, ग्राम प्रधान शैलेश शुक्ला समेत अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया गया। डॉ नंदिनी स्वर्णकार की

कार्यशाला के समापन में मौजूद छात्र व अधिकारीगण

मनमोहक कत्थक प्रस्तुति और अनुराग मौर्य के निर्देशन में किशोरियों द्वारा प्रस्तुत हमको मन की शक्ति देना, रामा-रामा रटते-रटते तथा बेटियों की शिक्षा पर आधारित जागरूकता गीत ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। दिव्या कटनी की एकल कत्थक प्रस्तुति तथा तीनताल की जटिल पदचाप ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं आरोहणम स्ट्रीट प्ले टीम द्वारा नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने सामाजिक संदेश दिया। विधायक अविनाश द्विवेदी ने कहा कि ऐसे मंच ग्रामीण बेटियों के आत्मविश्वास को नई उड़ान देते हैं। अंत में वरिष्ठ प्रोजेक्ट ऑफिसर आशीष कुमार ने सभी अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages