जिले के वृद्धाश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फल वितरण के साथ मनाया गया मदर्स डे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 10, 2026

जिले के वृद्धाश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फल वितरण के साथ मनाया गया मदर्स डे

सीडीओ ने माताओं का किया सम्मान 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित एवं देहाती ग्रामोत्थान विकास समिति द्वारा संचालित विनायकपुर स्थित वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय मदर्स डे भावनाओं और अपनत्व के रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डी पी पाल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के संवासी मोतीलाल जी ने हारमोनियम पर स्वागत गीत प्रस्तुत कर ऐसा समां बांधा कि हर आंख में अपनत्व की चमक दिखाई देने लगी। सीडीओ ने वृद्ध माताओं को

वृद्धाश्रम मे केक काटकर मदर्स डे मनाती माताएं

अंगवस्त्र पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं। वृद्ध माताओं ने भी अपने हाथों से केक खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान फल वितरण भी किया गया। वृद्ध माताओं ने कहा कि जिलाधिकारी की प्रेरणा से आयोजित ऐसे कार्यक्रम उन्हें यह एहसास कराते हैं कि वे अकेली नहीं, बल्कि अपने परिवार के बीच हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages