दलित-पिछड़ों की ताकत से 2027 में हटेगी भाजपा, कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 10, 2026

दलित-पिछड़ों की ताकत से 2027 में हटेगी भाजपा, कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल

नफरत नहीं, संविधान चलेगा देश में 

आरएसएस की विचारधारा को जनता देगी जवाब

चित्रकूट, मो शमशाद । कर्वी बस अड्डा स्थित धर्मशाला मंगलवार को उस समय राजनीतिक तापमान से गर्म हो उठी, जब कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में प्रदेश चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा पर तीखा हमला बोलते हुए संविधान बचाने का बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने की। सांसद पुनिया ने कहा कि आज बाबा साहब का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़कर संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर दलितों, पिछड़ों और वंचित समाज को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि नफरत की राजनीति को केवल कांग्रेस ही पराजित कर सकती

बैठक में चुनावी मोर्चा खोलते कांग्रेसी

है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा को सत्ता से हटाने का काम कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे। प्रदेश महासचिव पवन देवी कोरी ने अनुसूचित प्रकोष्ठ को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। वहीं जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने सांसद पुनिया का स्वागत करते हुए संगठन विस्तार पर जोर दिया। बैठक में रंजना बराती लाल पांडे, शिव गुलाम वर्मा, संयोगिता वर्मा, संतोष धुरिया, द्वारिका मंडेला, अवधेश करवरिया, अफसाना शाह, विजय मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष चुनवाद प्रसाद प्रजापति ने किया।

काली देवी चौराहे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जेदारों की टूटी हेकड़ी चित्रकूट। चित्रकूटधाम नगर में शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर अवैध अतिक्रमणों पर इस तरह गरजा कि कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन में नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से वृहद अभियान चलाया। काली देवी मंदिर चौराहे से लेकर मीट दुकानों के आगे तक चले इस सघन अभियान में चिन्हित 15 घरों और दुकानों के बाहर किए गए स्थायी एवं अस्थायी अवैध कब्जों को बुलडोजर और विभागीय संसाधनों की मदद से ध्वस्त कर सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया। प्रशासन की इस सख्ती को नगर में बढ़ते अवैध कब्जों पर बड़ा संदेश माना जा रहा है। मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लाल जी यादव सहित नगरपालिका की पूरी टीम मौजूद रही और अभियान को शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages