आसमान से बरसी आग, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 18, 2026

आसमान से बरसी आग, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा

सीजन का सबसे गर्म दिन, भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल

फतेहपुर, मो शमशाद । सोमवार को जिले में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे यह दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन बन गया। सुबह से ही आसमान से मानो आग बरस रही थी। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। भीषण गर्मी का असर बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं सभी पर देखने को मिला। दोपहर होते-होते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ बेहद कम दिखाई दी।

धूप से बचने के लिए सिर ढके युवतियां।

गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी साफ नजर आया। तेज धूप और तपिश से पशु छांव की तलाश करते दिखे, जबकि पक्षी पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। कई स्थानों पर समाजसेवियों द्वारा पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था भी की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। प्रशासन और चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages