बांदा, के एस दुबे । डीजल, पेट्रोल, सीएनजी के दामों में एकाएक बढ़ोत्तरी होने से आम जनमानस पर महंगाई का बोझ पड़ने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर 18 मई को अशोक लाट तिराहे पर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कांग्रेसियों का आवाहन करते हुये कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के साथ सी०एन०जी के दामों में वृद्धि की गई है। इससे पूर्व व्यवसायिक गैस के सिलेन्डरों एवं 5 किलों के सिलेन्डर के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि की गई थी। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में की जा रही लगातार वृद्धि से
घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित आम जनमानस के उपयोग में आने वाली रोजमर्रा की प्रत्येक वस्तु की कीमतें में वृद्धि होना स्वभाविक हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा ही आम जनमानस के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय राय पूर्व मंत्री के निर्देशानुसार 18 मई 2026 को प्रातः 10 बजे अशोक लाट में पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धि एवं महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।


No comments:
Post a Comment