बसपा की बैठक में कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 18, 2026

बसपा की बैठक में कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

फतेहपुर, मो शमशाद । अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 137/138 पर रविवार को बहुजन समाज पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सतीश जाटव मौजूद रहे। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान चिंतामणि वर्मा, विवेक कुमार माधुरे, मनोज गौतम, गुलाब पासी, एमपी भास्कर, बाराती लाल निषाद व राजपाल गौतम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में भाग लेते पदाधिकारी।

कार्यक्रम के दौरान लल्लू पाल की अगुवाई में पंकज पाल, बाबू प्रसाद पाल, रामबाबू पाल, संतलाल पाल, रामकिशोर पाल, चंद्रशेखर पाल, राजेंद्र पाल, प्रहलाद पाल व संतोष पाल समेत करीब एक दर्जन लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी नए सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और वर्ष 2027 में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य करें। कार्यकर्ताओं ने अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages