एसपी ने खागा कोतवाली में सुनीं फरियादियों की समस्याएं - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 4, 2026

एसपी ने खागा कोतवाली में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

ससमय व निष्पक्ष निस्तारण के अधीनस्थों को निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को खागा कोतवाली पहुंचकर जनसुनवाई की और आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक कलह व अन्य पुलिस संबंधी शिकायतों को लेकर पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने एक-एक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों व थाना स्टाफ को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से थाने के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ

 पीड़ितों की समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

पारदर्शी कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई एवं कार्यालयीय कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। एसपी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता बनाए रखते हुए प्रत्येक मामले में निष्पक्षता सर्वाेपरि रखी जाए। उन्होंने थाना स्तर पर आने वाले फरियादियों से शालीन व्यवहार करने और उनकी बात गंभीरता से सुनने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई के दौरान थाना प्रभारी सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages