भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग में संगठन विस्तार व चुनाव प्रबंधन पर मंथन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 17, 2026

भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग में संगठन विस्तार व चुनाव प्रबंधन पर मंथन

फतेहपुर, मो शमशाद । पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग रविवार को सम्पन्न हो गया। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन विस्तार, चुनाव प्रबंधन, मीडिया संचालन, सरकार की योजनाओं और वर्तमान चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शनिवार को छह व रविवार को पांच सत्रों सहित कुल ग्यारह सत्र आयोजित किए गए। समापन सत्र में प्रदेश मंत्री देवेश कोरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की सभी इकाइयां और चुनाव प्रबंधन ही सफलता का मूल आधार हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 14 करोड़ सदस्यों वाला विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने की। इससे पूर्व प्रदेश सरकार

जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेते भाजपाई।

के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उज्जवला योजना के तहत करोड़ों परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं, जबकि प्रदेश सरकार कोरोना काल से लगातार गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। सत्र की अध्यक्षता अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने की। मीडिया प्रबंधन विषय पर क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने प्रकाश डाला। महेंद्र विक्रम सिंह ने सोशल मीडिया के प्रभावी संचालन की जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने की। अन्य सत्रों में जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव ने संगठनात्मक बैठक और व्यवहारिक विषयों पर विचार रखे। प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने सत्र की अध्यक्षता की। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने देश के समक्ष चुनौतियों और नैरेटिव विषय पर समसामयिक उदाहरणों के साथ चर्चा की। सत्र की अध्यक्षता जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने की। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। रात्रि विश्राम के बाद कार्यकर्ताओं ने शाखा, योग और प्रार्थना के साथ दूसरे दिन के सत्रों की शुरुआत की। संचालन पुष्पराज पटेल ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, कमलावती सिंह, रंजना उपाध्याय, अभय प्रताप सिंह, जय कुमार सिंह जैकी, करण सिंह पटेल, मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी, आशीष मिश्रा, पंकज त्रिवेदी, कुलदीप भदौरिया, प्रवीण सिंह, सुशीला मौर्या, रेखा मिश्रा, मेवालाल निषाद, गीता सिंह, अर्चना त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, प्रसून तिवारी, गौरव शुक्ला, कमलेश योगी, सिद्धार्थ दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages