पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 21, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बांदा, के एस दुबे । आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक गरिमापूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। देश में उनकी शहादत के दिन 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवसश् के रूप में मनाया जाता है। श्रद्धांजलि सभा के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम का दौरा किया गया। जहाँ वृद्धजनों को शीतल पेय, बिस्कुट और दालमोट के पैकेट वितरित कर उनकी सेवा की गई।


प्रेस वार्ता और सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने राजीव गांधी के ऐतिहासिक विजन और देश के लिए उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे हाथों में जो मोबाइल और कंप्यूटर हैं, जिसके जरिए हमारे रोजमर्रा के काम घर बैठे आसान हो गए हैं, यह सब 40 साल पहले राजीव गांधी जी द्वारा बोए गए आधुनिकता के बीज का परिणाम है। वे भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति के असली हीरो थे। यदि देशद्रोहियों की साजिश में वे असमय शहीद न हुए होते और देश को उनके 10 साल और मिले होते, तो आज भारत तकनीक और विकास के मामले में अमेरिका और जापान जैसे देशों को पीछे छोड़ चुका होता।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल (1984-1989) के क्रांतिकारी फैसलों को याद किया।दूरसंचार क्रांतिरू अगस्त 1984 में सी-डॉट और अप्रैल 1986 में एमटीएनएल की स्थापना कर देश के गांवों तक पीसीओ का जाल बिछाया, जिससे आम जनता संचार माध्यमों से जुड़ सकी। युवाओं को मतदान का अधिकाररू युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदान की आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया।

 स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं (पंचायती राज) में महिलाओं के लिए 33 से 35 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक प्रावधान किया।इस शहादत दिवस कार्यक्रम और सेवा कार्य में बांदा कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य रूप से एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे (एडवोकेट), पीसीसी पवन देवी कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान (एडवोकेट), शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, जिला कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, संजय द्विवेदी श्दनादनश्, जिला सचिव हेमन्त कुमार वर्मा, अम्बिका प्रसाद खेंगर, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई उपस्थित रहे। इसके साथ ही बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, इरफान खान (सभासद), धीरेन्द्र पांडे धीरू, कैलाशनाथ बाजपेई, राजबहादुर गुप्ता, जिला वक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, आरिफ निजामी, सुखदेव गांधी, लालबाबू राजपूत, सैय्यद वारिस अली और इस्लाम सहित अनेक देशभक्त कांग्रेस जन मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages