मानिकपुर सीएचसी में फाइलेरिया प्रबंधन एवं रोकथाम पर प्रशिक्षण आयोजित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 11, 2026

मानिकपुर सीएचसी में फाइलेरिया प्रबंधन एवं रोकथाम पर प्रशिक्षण आयोजित

मानिकपुर/चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में सोमवार को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूकता, प्रशिक्षण और संवेदनशीलता का अनोखा संगम देखने को मिला। एमओआईसी डॉ शेखर वैश्य की अध्यक्षता में आयोजित डडक्च् एमएमडीपी प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को फाइलेरिया प्रभावित मरीजों की बेहतर देखभाल और दिव्यांगता रोकथाम के गुर सिखाए गए। जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब समेत स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थाओं के विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को रोग की पहचान,

शिविर में मौजूद अतिथिगण

त्वचा की स्वच्छता, संक्रमण रोकथाम, नियमित व्यायाम और मरीजों की काउंसलिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान एमएमडीपी किट के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत चिन्हित 25 मरीजों में से 12 फाइलेरिया पीड़ितों को बाल्टी, टब, साबुन, तौलिया और एंटीसेप्टिक सामग्री से युक्त किट वितरित की गई। स्वास्थ्य विभाग की यह पहल फाइलेरिया उन्मूलन और मरीजों के जीवन स्तर सुधारने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages