जलजीवन मिशन की बैठक में डीएम ने मातहतों को दिये निर्देश
बाँदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल योजना में पेयजल आपूर्ति बाधित ग्रामों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पानी की टूटी पाइपलाइनों को तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने ओमरी मुकेरा रोड में पानी की टूटी पाइपलाइन को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जल जीवन मिशन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक मीटर से नीचे ही पाइपलाइन डालकर कार्य किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्बाद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विद्युत आपूर्ति में सुधार करने के निर्देश दिये।
उन्होंने बॉदा बिसण्डा रोड पर पाइपलाइन डालने से अवरोध होने पर ठीक किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि टूटी सडक को सम्बन्धित ठेकेदार से तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जल निगम एवं कार्यदायी संस्था एलएण्डटी तथा एनसीसी के अधिकारियों को दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मदन मोहन वर्मा, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशाषी अभियंता जल निगम एवं सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment