बंगाल में भगवा बढ़ंत पर भाजपाइयों के बीच उत्साह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 4, 2026

बंगाल में भगवा बढ़ंत पर भाजपाइयों के बीच उत्साह

जिला कार्यालय में मिठाई-पटाखों संग मनाया जश्न

फतेहपुर, मो शमशाद । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बढ़ंत, असम व पांडुचेरी में शानदार प्रदर्शन की खबर मिलते ही जिले के भाजपाइयों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण से गूंज उठा। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत का जश्न मनाया और इसे प्रधानमंत्री की सेवा, सुशासन व राष्ट्रवाद की नीतियों पर जनता की मुहर बताया। मतगणना के शुरुआती रुझानों में ही पश्चिम बंगाल में भाजपा को बढ़त मिलनी शुरू हुई तो जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं का जुटान तेज हो गया। दोपहर तक पूरा कार्यालय भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारों से गूंजने लगा। ढोल की थाप पर कार्यकर्ता

कार्यालय में जश्न मनाते भाजपाई।

झूमते नजर आए, वहीं पटाखे छोड़कर खुशी का इजहार किया गया। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि असम और पांडुचेरी के साथ पश्चिम बंगाल में मिली यह ऐतिहासिक बढ़त भाजपा की विचारधारा की स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब जाति और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, सुरक्षा और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उस पर जनता लगातार विश्वास जता रही है। यह परिणाम उसी विश्वास का प्रतिफल है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक्स (ट्विटर) पर राजनीति करने वाले समाजवादी नेताओं के दावे आज धराशायी हो गए हैं। जो लोग पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की वापसी के दावे कर रहे थे, वे अब कहीं नजर नहीं आ रहे। इस मौके पर पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्य, पुष्पराज पटेल, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिपाठी, ओम मिश्रा, अरिमर्दन सिंह, रेखा सरोज, सुमित द्विवेदी, प्रदीप बाजपेई, छोटू महराज, प्रसून तिवारी, गौरव शुक्ला, प्रवीण कुमार सिंह, विवेक श्रीवास्तव, अमित शिवहरे, संजय लाला, वंदना द्विवेदी, रंजना द्विवेदी, रिंकू लोहारी, अमित तिवारी, जसवंत गिहार, राजेश सिंह, रवी श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages