चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को उस समय हलचल तेज हो गई जब खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव सुभाष एलवाई ने पूरे परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर खिलाड़ियों की सुविधाओं को लेकर बड़ा खाका तैयार किया। निरीक्षण के दौरान जिम हाल, बैडमिंटन हाल, लॉन टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट तथा क्रिकेट ग्राउंड का बारीकी से जायजा लिया गया। सचिव ने जिम उपकरणों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिम हाल के विस्तार और मशीनों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए। वहीं बैडमिंटन हाल में
![]() |
| स्टेडियम का निरीक्षण करते खेल सचिव |
सिंथेटिक मैट लगाने तथा प्रस्तावित सिंथेटिक रनिंग ट्रैक निर्माण से पहले मैदान का समतलीकरण कराने पर विशेष जोर दिया गया। स्टेडियम में मिट्टी भराई कार्य शीघ्र शुरू कराने और जर्जर पवेलियन के मरम्मतीकरण का आगणन भेजने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल सहित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment