मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 21, 2026

मानदेय न मिलने पर एनएचएम कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

नो वर्क नो पे के तहत हड़ताल जारी, स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका

फतेहपुर, मो शमशाद । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों ने तीन माह से मानदेय न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश एनएचएम कर्मचारी समिति के आह्वान पर जनपद के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार तीन माह से मानदेय का भुगतान न होने के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं

 कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करते एनएचम कर्मी।

निकला। इससे मजबूर होकर कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। एनएचएम कर्मचारी समिति के संरक्षक डॉ. केके पाण्डेय, अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पटेल, महामंत्री शिव प्रताप पटेल, सचिव रामजी सचान समेत डॉ. रघुराज, डॉ. अभिषेक, अशोक कुमार यादव, राज कुमार राजपूत, राजेश पाण्डेय, नरेंद्र सिंह पाल एवं अन्य कर्मचारियों ने शासन से शीघ्र लंबित मानदेय भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। हड़ताल के चलते जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages