कबड्डी प्लेयर्स ने राहगीरों को कराया जलपान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, May 17, 2026

कबड्डी प्लेयर्स ने राहगीरों को कराया जलपान

बांदा, के एस दुबे  । बाँदा कबड्डी एसोसिएशन द्वारा रविवार को भीषण गर्मी के मद्देनजर जिलाधिकारी अमित आसेरी बाँदा के आदेशानुसार कचेहरी चौराहा (पुल के नीचे ) रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक जलपान (पानी और पेठा) इस भीषण गर्मी में आने जाने वाले राहगीर लोगों को वितरित किया गया है।इस कार्यक्रम मे कबड्डी के नेशनल से लेकर जूनियर खिलाड़ियों ने राहगीरों की सेवा मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और ठंडा पानी और पेठा वितरित किया।


इस कार्यक्रम मे एडीएम न्यायिक माया शंकर, रामेन्द्र शर्मा, राजेश शुक्ल, कमल सिंह यादव (कोच व सचिव कबड्डी ), ज्ञान चंद्र शुक्ल (जिलाध्यक्ष आरएएम), सुनील सक्सेना , प्रवीण पाण्डेय, तथा नेशनल खिलाडी जिया खान, अलसीफा, आफरीन, दुर्गा सहित अन्य मौजूद रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages