राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का कराएं निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, May 4, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का कराएं निस्तारण

सचिव ने बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद। आगामी नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पूर्ण कालिक पलाश गांगुली, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रागती, उमेश शुक्ला, प्रदीप कुमार यादव, शकील अहमद, राममूर्त, अशोक कुमार सिंह, रतनाकर त्रिपाठी, धीरेन्द्र अवस्थी, सूरज कुमार, विजय द्विवेदी, राजेन्द्र, रोहित मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, बीडीओ तेलियानी व सहायक श्रमायुक्त लालाराम उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सचिव पूर्ण कालिक पलाश गांगुली ने नगर पालिका से आए अधिकारियो को निर्देश दिया कि अपने स्तर से जन्म, मृत्यु पंजीयन, जलकर आदि से संबंधित प्री-लिटिगेशन वादो को अन्य सभी नगर

बैठक लेते पूर्ण कालिक सचिव पलाश गांगुली।

पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों, समस्त खंड विकास अधिकारी को यह निर्देश दें कि वह अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण करें। बैंक की तरफ से उपस्थित लीड बैंक प्रबन्धक को ज्यादा से ज्यादा ऋण से संबंधित विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित कर नोटिसे ससमय प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया। समस्त तहसील से आये तहसीलदारो एवं नायब तहसीलदारों को राजस्व एवं चकबन्दी से संबंधित विवादो को अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन वादों का निस्तारण कराये जाने एवं आम जनमानस को लाभ पहुंचाये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होने बताया कि पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में जलकर, श्रम विभाग एवं दूर संचार के प्री ट्रायल वादों को अधिक से अधिक निस्तारित किये जाने के लिए सराहना की। उन्होने अपेक्षा किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा जलकर, श्रम वाद, दूर संचार एवं इलेक्ट्रिसिटी आदि से संबंधित प्री ट्रायल वाद चिन्हित कर निस्तारण किए जाने पर जोर दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages