रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन ने जरूरतमंदों को बांटे चश्मे
फतेहपुर, मो शमशाद । सड़क सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्कूल बस चालकों एवं परिचालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान एवं जगदम्बा आई क्लीनिक के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक अग्निहोत्री ने स्कूल बस चालकों और परिचालकों की आंखों की
![]() |
| स्कूल बस चालकों का नेत्र परीक्षण करते चिकित्सक। |
जांच की। जांच के दौरान जिन लोगों की दृष्टि कमजोर पाई गई, उन्हें निःशुल्क चश्मे एवं आवश्यक औषधियां वितरित की गईं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वाहन चालकों की आंखों की नियमित जांच बेहद जरूरी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा सहायक संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment