भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 21, 2026

भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बांदा, के एस दुबे । भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी इंटर कॉलेज, बांदा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय भागवत प्रसाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या कविता वर्मा ने उपस्थित अतिथियों का बैच अलंकरण कर स्वागत किया। योगाचार्य सजल रेंडर एवं पुरुषोत्तम सिंह के निर्देशन में आयोजित योग सत्र में प्रतिभागियों ने 20 से अधिक योगासनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में व्यापार मंडल के सचिव अरुण कुमार गुप्ता, योगाचार्य पुरुषोत्तम सिंह, ज़ोमैटो के क्षेत्रीय अधिकारी अमरीश पाण्डेय, सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक शिव कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश ग्रामीण


बैंक के सीनियर मैनेजर कुलदीप साहू तथा भागवत प्रसाद एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य रामलखन कुशवाहा उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामलखन कुशवाहा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस वर्ष की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)" के संदर्भ में नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया। योगाचार्य सजल रेंडर ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। कार्यक्रम के समापन पर रामलखन कुशवाहा द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों, योग प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय की अध्यापिका रिचा रैकवार ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। योग, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के संदेश के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages