मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सिद्धपीठों में गूंजा संकीर्तन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 10, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सिद्धपीठों में गूंजा संकीर्तन

बांदा, के एस दुबे । सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय  के लक्ष्य को समर्पित केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के अभूतपूर्व 12 वर्ष पूर्ण होने पर आज भारतीय जनता पार्टी  द्वारा जनपद बांदा में व्यापक धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के सभी मंडलों में स्थित प्रमुख सिद्धपीठों, मठों और मंदिरों में हवन-पूजन, अखंड पाठ तथा सुंदरकांड का आयोजन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु की कामना की गई।


विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंदिरों में किया पूजन, कहा कि मोदी जी का नेतृत्व अभूतपूर्व सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बिसंडा मंडल के खुरहंड स्थित कैलाश्वर मंदिर, पहाड़िया दाई मंदिर और महुआ मंडल के गिरवां देवी जी मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य पूजा-पाठ एवं हवन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने देश के स्वाभिमान को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ किया है। यही वजह है कि आज वे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के रूप में इतने लंबे समय तक पूरी निष्ठा के साथ अपना उत्तरदायित्व निभा रहे हैं।ष्

उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने पैलानी मंडल के अंतर्गत खप्टिहाकलां स्थित ऐतिहासिक कालेश्वर मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियां सीधे गरीब और किसान को सशक्त बना रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बांदा शहर के प्रसिद्ध माहेश्वरी देवी मंदिर परिसर में श्सीताराम संकीर्तन पाठश् का आयोजन किया। इसके साथ ही संकट मोचन मंदिर परिसर में भी भव्य संकीर्तन आयोजित कर प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी कार्यकाल की सराहना की गई और उनके उत्तम स्वास्थ्य व लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। इन धार्मिक अनुष्ठानों में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व आम नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages