प्रगति पथ यात्रा व जनचौपाल का भव्य आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 10, 2026

प्रगति पथ यात्रा व जनचौपाल का भव्य आयोजन

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार, केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान के तहत आज बांदा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत जल संसाधन और सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रगति पथ यात्रा और जनचौपाल के जरिए विकास कार्यों को आम जनता और किसानों तक पहुँचाने की शुरुआत की गई। अभियान की शुरुआत बांदा शाखा के किलोमीटर 1.200 से पनगरा हेड तक प्रगति पथ यात्राष् निकालकर की गई। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सिंचाई परियोजनाओं, जल संरक्षण और सरकारी योजनाओं के प्रति क्षेत्रीय नागरिकों को जागरूक करना रहा। यात्रा के समापन के उपरांत पनगरा निरीक्षण गृह


परिसर में एक ष्जनचौपालष् का आयोजन किया गया। चौपाल की शुरुआत परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुई। जनचौपाल में विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय किसानों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को सुना और केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा कृषि एवं सिंचाई के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। इस व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम में सिंचाई और केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़े कई उच्चाधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए,उस्मान अली अधीक्षण अभियन्ता, सिंचाई कार्य मण्डल, बांदा संदीप खरे अधीक्षण अभियन्ता, केन बेतवा लिंक नहर निर्माण मण्डल, बांदा,अरविन्द कुमार पाण्डेय अधिशासी अभियन्ता, केन नहर प्रखण्ड, बांदा,राजेश कुमार अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई प्रखण्ड तृतीय, बांदा जितेन्द्र कुमार अधिशासी अभियन्ता, केन बेतवा लिंक नहर निर्माण खण्ड द्वितीय, नलिन वर्धन अधिशासी अभियन्ता, केन बेतवा लिंक नहर निर्माण खण्ड प्रथम,अखिल कुमार अधिशासी अभियन्ता, लघुडाल नहर खण्ड, बांदा,कीर्तिवीर सिंह अधिशासी अभियन्ता, नलकूप खण्ड, बांदा।कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय कृषकगण मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के इस प्रयास की सराहना की और सिंचाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के संबंध में अपने विचार साझा किए। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages