बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के अलग-अलग जगह का हैं, 21 जून दिन रविवार की सुबह 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन तहसील परिसर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू कोतवाली परिसर, जेपी शर्मा इंटर कालेज बबेरू व ब्लाक परिसर मे धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, वही स्वस्थ आयु के लिए योग करने का अभ्यास कराया गया, जिसमें बबेरू तहसील में हेमराज सिंह बोनाल व नायब तहसीलदार मनोहर सिंह, कुमार गौरव व तहसील का अन्य स्टाफ के द्वारा योगाभ्यास किया गया. वही योग शिक्षक के द्वारा कई प्रकार के योगासन का अभ्यास कराया, इसी तरह बबेरू कस्बे के जेपी शर्मा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर श्याम मनोहर राव के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर कॉलेज परिसर में योगाभ्यास किया गया, जिसमें योग शिक्षक के द्वारा तरह-तरह की योगों का अभ्यास कराया, वही बबेरू खंड विकास अधिकारी कार्यालय, ब्लॉक
परिसर में 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी एवं एडीओ पंचायत गुरु प्रसाद के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया, जिसमें भारी संख्या में ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी व बी ओ सतीश कुमार एवं ब्लाक के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया है, वही योग शिक्षक के द्वारा योग करने के फायदे भी बताएं, इसी तरह बबेरू कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत की मौजूदगी पर योग शिक्षक विनय सिंह के द्वारा स्टाफ के सभी उप निरीक्षक,हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल एवं महिला कांस्टेबलों को योगाभ्यास कराया गया, और योगा करने वाले लाभ के बारे में जानकारी दिया, वहीं बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश सिंह की मौजूदगी पर डॉक्टर बृजेश कुमार भारतीय के द्वारा मौजूद डॉक्टर फार्मासिस्ट वार्ड बॉय एवं लिपिक गार्ड व अन्य कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया। वहीं कई प्रकार के योगासन के बारे मे जानकारी दिया गया, और यह भी कहा कि योग को प्रतिदिन करना चाहिए ताकि शरीर फुर्तीला व स्वस्थ रहता है, और किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होती।


No comments:
Post a Comment