महावीरन मंदिर में विशाल शर्बत वितरण, 2000 से अधिक लोगों ने पाई गर्मी से राहत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, June 13, 2026

महावीरन मंदिर में विशाल शर्बत वितरण, 2000 से अधिक लोगों ने पाई गर्मी से राहत

बांदा, के एस दुबे । भीषण गर्मी के बीच मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए अतर्रा रोड स्थित महावीरन मंदिर परिसर में शनिवार को विशाल शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 2000 लोगों को शीतल शर्बत एवं बिस्किट वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई। यह जनसेवा कार्यक्रम समाजसेवी जितेंद्र मिश्रा, डा. अनिल कुमार शर्मा (अध्यक्ष, ग्राम विकास फाउंडेशन), अमित दीक्षित, संजय सिंह, दीपांशु मिश्रा एवं रामकिशोर के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


आयोजन के दौरान लोगों ने शर्बत का सेवन कर राहत महसूस की और आयोजकों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप सिंह, सत्यम शर्मा, गोरेलाल विश्वकर्मा, राजकिशोर तथा विकास शर्मा सहित अनेक समाजसेवियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में आमजन को राहत पहुंचाना और सेवा भावना को बढ़ावा देना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे जनहितकारी कार्य आगे भी जारी रहेंगे। "नर सेवा ही नारायण सेवा है" के संदेश के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और जनकल्याण की मिसाल बन गया। स्थानीय लोगों ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के आयोजन की उम्मीद जताई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages