बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकारों को किया गया सम्मानित, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज को सही दिशा देने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले पत्रकारों के सम्मान में शनिवार को बबेरू ब्लॉक परिसर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें बबेरू, कमासिन, ओरन बिसंडा, अतर्रा एवं मुरवल क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मान पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की गई, समारोह में विभिन्न समाचार पत्रों न्यूज चैनलों एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को आमंत्रित
किया गया, इस कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार समाज का वह सशक्त माध्यम हैं, पत्रकारों की निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने क्षेत्रीय पत्रकारों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत बबेरू अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता से बबेरू क्षेत्र के पत्रकारों के लिए एक स्थायी पत्रकार भवन की व्यवस्था किए जाने की मांग की हैं। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के द्वारा पत्रकार भवन की व्यवस्था को लेकर शहीद पत्रकार स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्त स्मारक पार्क पर बनवाए जाने का आश्वासन दिया है।


No comments:
Post a Comment