कानपुर, प्रदीप शर्मा - जी.एस.वी.एम.मेडिकल कालेज कानपुर द्वारा शनिवार को एनाटमी विभाग में एनाटोमेनिया 2026 का आयोजन किया गया, जिसमें एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य डॉ संजय काला के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीति पाण्डेय तथा अन्य वरिष्ठ फैकल्टी डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.अलका नागर, डॉ..नीधि गुप्ता, डॉ. आरती, पूजा गौतम व मेडिकल कालेज में कार्यरत विभिन्न विभागों की फैकल्टी डॉ. चयनिका काला, डॉ. सीमा निगम, डॉ. नीना गुप्ता, डॉ.
तनु मिड्ढा, डॉ. दिव्या द्विवेदी, डॉ. रूचि मौजूद रहीं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर, मॉडल, मॉडल क्ले, पेंटिंग तथा किलिंग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनाटॉमी क्विज एवं क्लीनिकल केस प्रेजेंटेशन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम वर्ष के एम.बी.बी.एस. छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


No comments:
Post a Comment