सीएसजेएमयू उच्च शिक्षा को रोजगार उन्मुख बनाने के लिए प्रयासरत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 21, 2026

सीएसजेएमयू उच्च शिक्षा को रोजगार उन्मुख बनाने के लिए प्रयासरत

कानपुर, प्रदीप शर्मा - उच्च शिक्षा को रोजगारोन्मुख एवं उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर ने अपने चयनित 7  संबद्ध महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयो डीजी कॉलेज, कानपुर, जनता कॉलेज, बकेवर (इटावा), एक्सिस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, हाथीपुर महाराजपुर, कृष्ण देवी बालिका डिग्री कॉलेज, आवास विकास, फर्रुखाबाद, डीएवी कॉलेज, कानपुर, पीपीएन कॉलेज, कानपुर तथा ग्रेट गैंग्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, उन्नाव के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम प्रारम्भ करने जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय की विद्या परिषद तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अनुमोदित ये पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू किये जायेंगे।


उन्होंने बताया कि इसमें विद्यार्थियों को पारंपरिक शैक्षणिक अध्ययन के साथ-साथ उद्योगों, संस्थानों एवं विभिन्न संगठनों में व्यावहारिक प्रशिक्षण (अप्रेंटिसशिप) प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थियों के कौशल विकास, व्यावसायिक दक्षता तथा रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। नई शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप यह कार्यक्रम शिक्षा और रोजगार के मध्य की दूरी को कम करने में सहायक सिद्ध होगा।

विवि के कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक ने बताया कि अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान ही वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से विद्यार्थी कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को उद्योगों और संस्थानों में व्यावहारिक रूप से लागू कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages