मलेहरा निवादा में 25 दिनों से बिजली ठप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, June 10, 2026

मलेहरा निवादा में 25 दिनों से बिजली ठप

परेशान ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बांदा, के एस दुबे । जनपद की तहसील नरैनी क्षेत्र के ग्राम मलेहरा निवादा में पिछले लगभग 25 दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की हरिजन बस्ती सहित करीब 350 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। गांव में लगे लगभग 10 से 15 विद्युत खंभों के बीच का मुख्य तार  जलकर पूरी तरह खराब हो चुका है, जिसके कारण पूरे क्षेत्र की सप्लाई बंद है। पिछले 25 दिनों से बिजली न होने के कारण रात के समय लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। वहीं, पेयजल व्यवस्था ठप हो गई है, घरेलू कार्य


प्रभावित हो रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई पर भी बेहद बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लंबे समय से ओवरलोड चल रहा है। आबादी और बिजली की बढ़ती मांग के कारण इस पर अधिक भार पड़ता है, जिससे यह बार-बार फुंक जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर अब पर्याप्त नहीं है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों से गांव की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द से जल्द निम्नलिखित कार्रवाई करने की मांग की है कि जले हुए और क्षतिग्रस्त तारों  को तत्काल हटाकर नए केबल डाले जाएं।ओवरलोडिंग की समस्या से स्थाई निजात दिलाने के लिए 100 केवीए के ट्रांसफार्मर को बदलकर 250 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए। इस मौके पर मुख्य रूप से दिलीप कुमार, रामेश्वर, बलराम  वर्मा, संदीप, दुर्गा, राम खिलावन, सुनील, रामविलास, कल्लू, संतोष, बसंत लाल, शिवबदन, प्रेमनारायण, रवि, कालीचरण, भोला, रामफल, विनोद, सुरेंद्र सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages