बांदा, के एस दुबे । फुटबॉल के महाकुंभ को लेकर बांदा फुटबॉल क्लब के बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। क्लब के युवा खिलाड़ी और खेल प्रेमी विश्व स्तरीय मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तथा अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और देशों का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। क्लब के बच्चों ने बताया कि वे फुटबॉल विश्व कप के मैचों को बड़े उत्साह के साथ देखते हैं और इससे उन्हें खेल की नई तकनीकों, रणनीतियों तथा अनुशासन सीखने का अवसर मिलता है। कोई स्पवदमस डमेेप का प्रशंसक है तो कोई ब्तपेजपंदव त्वदंसकव, वहीं कुछ बच्चे अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और टीमों से प्रेरणा लेते हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि विश्व कप जैसे बड़े आयोजन उन्हें
बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित करते हैं। वे अपने पसंदीदा देशों की जर्सी पहनकर मैच देखते हैं और अपने मित्रों के साथ खेल संबंधी चर्चाओं में भाग लेते हैं। क्लब में भी फुटबॉल के प्रति बढ़ते उत्साह का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। साथ ही यह उम्मीद भी कि भारतीय टीम भी आने वाले वर्षों में फुटबाल विश्वकप खेलगी। बांदा फुटबॉल क्लब के प्रशिक्षक पुलकित त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन बच्चों में खेल भावना, टीम वर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व फुटबॉल के सितारों को देखकर बच्चे नियमित अभ्यास करने और अपने प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए प्रेरित होते हैं।
इसके साथ ही डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन , बांदा ने आशा व्यक्त की कि बच्चों का यह उत्साह भविष्य में उन्हें खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा तथा बांदा जिले में फुटबॉल के विकास को नई गति मिलेगी। इस दौरान तनिष्क , अंकुश , अभय , धर्मेंद्र , राहुल , तन्मय , देव , विकास , पुनीत कांटे सक्षम , विवान , करन , लकी हिमांशु अमन, अजीत ,हीरा , सुमित आदि खिलाड़ी उपस्थित रहे ।


No comments:
Post a Comment