बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सहायक जिलाधिकारी बाँदा व सीडीओ की अध्यक्षता पर संपन्न किया गया, जिसमे आये फरियादियों की समस्या की सुनवाई की गयी।बबेरू तहसील सभागार मे शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सहायक जिलाधिकारी रेखा सियार व बाँदा मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता पर संपन्न किया गया, जिसमे बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव से फरियादी ने अपने-अपने समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिसमें समाजसेवी पीसी पटेल नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में पहुंचकर क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जमकर प्रदर्शन किया, और विद्युत समस्या सडक की समस्या,जल जीवन मिशन एवं किसानों से संबंधित प्रार्थना पत्र सौंपा है, वहीं समस्या
का समाधान न होने पर चक्का जाम प्रदर्शन करने की चेतावनी दे दिया है, वहीं गुजेनी गांव के ग्रामीणों ने बनिया तालाब से राजकुमार के मकान तक सीसी रोड बनवाई जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है, वही ग्राम पंचायत कायल के ग्राम पंचायत सदस्य गऊकरण के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों मे हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की गई है.तथा जमीनी विवाद विद्युत की समस्या पानी की समस्या एवं पुलिस से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं, पास में कुल 297 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं और 19 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कराया गया है, शेष प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारी को सौंप कर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एसडीएम अवनीश कुमार, तहसीलदार हेमराज सिंह बोनाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी सहित सभी विभाग के जिला स्तर व तहसील स्तर के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment