डिंगवाही नाले के पास जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 14, 2026

डिंगवाही नाले के पास जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार

68 हजार से अधिक कैश और 3 बाइक बरामद

बांदा, के एस दुबे । जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फड़ और जामातलाशी के दौरान कुल 68,350 रुपये नकद, ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में की गई। दिनांक 13 व 14 जून 2026 की देर रात कोतवाली नगर पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि डिंगवाही गांव में नाले के पास कुछ लोग बड़े पैमाने पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ


खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अतर्रा चुंगी चौकी प्रभारी उत्कर्ष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छापेमारी कर तीन जुआरियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके और अभियुक्तों की तलाशी के दौरान निम्नलिखित सामान बरामद किया है ।नकद राशि माल-फड़ और जामातलाशी से कुल 68,350 रुपये, 52 अदद ताश के पत्ते, मौके से 03 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। पकड़े गए आरोपी बांदा और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं । महेश कुमार उर्फ पुत्र धनीराम कृ निवासीरू छावनी, थाना कोतवाली नगर, बांदा।, राजकिशोर पुत्र रामसेवक  निवासी करछा, थाना मटौंध, बांदा। बैजनाथ पुत्र सुखदेव निवासी डाडीपुरवा महोखर, थाना कोतवाली देहात, बांदा। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कामयाबी में अतर्रा चुंगी चौकी प्रभारी उत्कर्ष सिंह के साथ कांस्टेबल चन्द्रपाल सिंह, कांस्टेबल इन्द्रपाल सिंह, कांस्टेबल सत्यम गुर्जर, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार और कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार की मुख्य भूमिका रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages