जमीनी विवाद मे हुआ ख़ूनी संघर्ष दोनों पक्ष से 5 लोग गंभीर घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 12, 2026

जमीनी विवाद मे हुआ ख़ूनी संघर्ष दोनों पक्ष से 5 लोग गंभीर घायल

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव मे जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया, जिसमे दोनों पक्ष से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमर तीन लोगो को जिला अस्पताल रिफर किया गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरवल गांव मे शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमे जमकर लाठी डंडे, व सब्बर चले हैं। जिसमें इस जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में रामकुमार पुत्र सैकू वर्मा उम्र 70 वर्ष, अमरजीत पुत्र रामकुमार उम्र 24 वर्ष, लक्ष्मी पुत्र ननूहा उम्र 60 वर्ष, अतुल कुमार पुत्र लक्ष्मी उम्र 22 वर्ष, रानी देवी पत्नी अतुल कुमार उम्र 20 वर्ष यह पांचो गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची


पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद रामकुमार व दूसरे पक्ष से अतुल कुमार व उसकी पत्नी रानी देवी तीनों को गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल लेकर कर दिया है। वही अमरजीत व लक्ष्मी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में किया गया है। वहीं पुलिस के द्वारा मारपीट की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक हुए जमीनी विवाद कच्ची दीवार गिराने को लेकर मारपीट हुई है, जिसका वीडियो सामने आया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages