रोजगार मेले में 687 युवाओ को मिली नौकरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, June 21, 2026

रोजगार मेले में 687 युवाओ को मिली नौकरी

कानपुर, प्रदीप शर्मा -  डी ए वी कॉलेज एवं कलम एक स्वैच्छिक संस्था व प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला डी ए वी कॉलेज में आयोजित किया गया। कलम संस्था द्वारा पूरे भारत से बड़ी कंपनियों को संपर्क किया गया और1115 युवा कानपुर नगर,कानपुर देहात, उन्नाव, हमीरपुर, जालौन रायबरेली, बाराबंकी, कन्नौज आदि शहरों से युवाओं ने मेलें में प्रतिभाग किया।मेला में मुख्य अतिथि के रूप में जेएमडी ग्रुप के चेयरमैन संजीव दीक्षित, विशिष्ट अतिथि उज्ज्वल कुमार सिंह सहायक निदेशक सेवा योजन कानपुर मंडल ,अतिथि अमरनाथ जी  प्रचारक व हिन्दू अध्यात्मिक सेवा संस्थान के पूर्वी उत्तर प्रदेश संयोजक, श्रीमती हिमांशु यादव जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रिय गौतम सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी, सभी अतिथियों ने मां सरस्वती जी का पूजन


किया एवं दीप प्रज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया। कलम एक स्वैच्छिक संस्था के सचिव डॉ विपिन शुक्ला, सह सचिव डॉ विशाल गुप्ता द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व गोमय गोपाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उज्ज्वल कुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथि संजीव दीक्षित एवं कलम संस्था के सचिव व डा अमित गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर कामर्स व इंचार्ज प्लेसमेंट सेल को गणेश जी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डा अमित गुप्ता के के नेतृत्व में डी ए वी कॉलेज के छात्र छात्राओं में भाग लिया। मेला व्यवस्था में सतीश पांडे, गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल पनकी के प्रबन्धक भानू प्रताप झा व व्यवस्थापक आशीष चंदेल, अनन्य जी, डॉ अजय सिन्हा, आचार्य कमलेश त्रिवेदी, डॉ. सुनील मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages