तिंदवारी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 80 मरीजों को मिला लाभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2026

तिंदवारी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 80 मरीजों को मिला लाभ

तिंदवारी /बांदा, के एस दुबे - कस्बा तिंदवारी स्थित ब्लॉक सभागार में रविवार को वेदांता मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बांदा की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बांदा से आए चिकित्सक डॉ. पंकज सिंह एवं डॉ. देव प्रकाश सिंह ने लगभग 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया।


शिविर में विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी गई। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर का लाभ लेने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages